There are no items in your cart
Add More
Add More
| Item Details | Price | ||
|---|---|---|---|
Wed Dec 7, 2022
कृषि:
कृषि या एग्रीकल्चर की उत्पत्ति लैटिन भाषा के एगर अथवा एग्री शब्द से हुयी है जिसका अर्थ है मिट्टी तथा कल्चरा शब्द का तात्पर्य जुताई-गुड़ाई से है अर्थात भूमि की जुताई - गुड़ाई को कृषि कहते हैं|
कृषि शब्द का अर्थ व्यापक है, जिसमें फसल उत्पादन, पशु पालन, मतस्य उत्पादन तथा वानिकी आदि विधाएँ सम्मिलित की जाती हैं|
कृषि का इतिहास:
प्रागैतिहासक मानव होमो इरेक्टस की उत्पत्ति लगभग 15 लाख वर्ष पूर्व हुई और लगभग 10 लाख वर्ष पहले उष्ण तथा बाद में शीत भागों में पृथ्वी पर फैल गया | लगभग 500 हजार वर्ष पूर्व मानव को अग्नि के नियंत्रण तथा उपयोग का ज्ञान होने पर वह पशुओं के मांस को भूनकर खाने लगा | आदि मानव अन्य जंतुओं से बुद्धि तथा हथियार बनाने की दक्षता मे बहुत आगे हो गया |
होमो सेपियंस जो आधुनिक मनुष्यों के पूर्वज माने जाते हैं | इस धरती पर लगभग 250 हजार वर्ष पूर्व रहते हैं | होमो सेपियंस सेपियंस अर्थात आधुनिक मानव अफ्रीका मे आज से लगभग 35000 वर्ष पहले अस्तित्व में आया |
| घटनाएँ | अवधि |
|---|---|
| वन्य पशु शिकार एवं पेड़ - पौधों का संग्रह | 10,000 वर्ष ईसा पूर्व से पहले |
| भेड़ पालना | 8700 ईसा पूर्व |
| बकरी पालना | 7700 ईसा पूर्व |
| गेंहू, जौ आदि की खेती | 7500 ईसा पूर्व |
| गाय और सूअर का पालन | 6000 ईसा पूर्व |
| मक्का की खेती | 4400 ईसा पूर्व |
| आलू की खेती | 3500 ईसा पूर्व |
| पहियों का आविष्कार | 3400 ईसा पूर्व |
| कांसे आदि धातुओं का प्रयोग हथियार बनाने में | 3000 ईसा पूर्व |
| हल का आविष्कार तथा सिंचाई के द्वारा खेती का प्रारम्भ | 2900 ईसा पूर्व |
| रेशम कीट पालन | 2700 ईसा पूर्व |
| अरहर, नाशपाती, सरसों और कपास की खेती | 2300 ईसा पूर्व |
| धान की खेती एवं मुर्गी तथा भैंस पालन | 2200 ईसा पूर्व |
| रागी की खेती | 1800 ईसा पूर्व |
| ज्वार, बाजरा की खेती | 1725 ईसा पूर्व |
| घोड़ों का पालना | 1700 ईसा पूर्व |
| गन्ने की खेती, कुओं से सिंचाई | 1500 ईसा पूर्व |
| लोहे का प्रयोग | 1400 ईसा पूर्व |
| संतरे, नींबू , जंगली बैंगन तथा अनार की खेती | 15वीं शताब्दी |
| शकरकंद, अखरोट, कसावा, टमाटर, मिर्च, कद्दू, पपीता, अन्नानास, अमरूद, शरीफा, मूँगफली, काजू, तंबाकू, अमरीकी कपास, रबर आदि की खेती | | 16वीं शताब्दी . |

The Agriculture Guruji
Ravi Baghel